- Advertisement -
रांची। कोरोना संकट के बीच शुक्रवार झारखंड और कर्नाटक में सुबह भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर में सुबह करीब 6 बजकर 55 मिनट पर धरती हिली। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (भूकंप विज्ञान) ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 थी। भूकंप के झटके लगने पर लोग तुरंत घरों से बाहर निकल आए। हालांकि इसमें किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
वहीं, कर्नाटक (karnataka ) के हम्पी शहर में भी शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (भूकंप विज्ञान) ने बताया कि सुबह 6.55 बजे हम्पी में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 थी। यहां पर भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। बता दें कि कोरोना संकट के बीच इससे पहले दिल्ली-एनसीआर और इससे सटे क्षेत्रों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। बीते 3 जून को ही उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 रही। यह रात 10.42 बजे आया। बताया गया कि इसका केंद्र दक्षिण-पूर्व नोएडा में था।
- Advertisement -