बिग ब्रेकिंगः J & K- हिमाचल बॉर्डर पर एक दिन में दूसरी बार आया भूकंप, दहशत में लोग

बिग ब्रेकिंगः J & K- हिमाचल बॉर्डर पर एक दिन में दूसरी बार आया भूकंप, दहशत में लोग

- Advertisement -

चंबा। जम्मू-कश्मीर के साथ लगते हिमाचल बॉर्डर में यह कैसी हलचल हो रही है। लगातार तीसरे दिन बॉर्डर एरिया में धरती कांपी है। आज एक नहीं बल्कि दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज 2 बजकर 42 मिनट पर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.1 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर (J&K) सीमाई क्षेत्र चंबा जिले में 5 किलोमीटर की गहराई में था। इसके बाद 4 बजकर 37 मिनट पर फिर धरती कांपी। इस बार 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर (J&K) सीमाई क्षेत्र चंबा जिले में 10 किलोमीटर की गहराई में था।


यह भी पढ़ें: Chamba में लगातार दूसरे दिन महसूस किए भूकंप के झटके, दहशत में लोग

हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान होने की कोई भी खबर नहीं मिली है, लेकिन बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग दहशत में हैं। गौर हो कि चंबा बार्डर एरिया में 26 फरवरी यानी बुधवार सुबह भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले जनवरी महीने में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 27 फरवरी को भी 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सीमाई क्षेत्र चंबा जिले में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
वहीं, आज सुबह 10.48 बजे कुल्लू में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.7 थी। भूकंप का केन्द्र पांच किलोमीटर की गहराई पर था।

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

- Advertisement -

Tags: | बॉर्डर | कांपी | हिमाचल | ब्रेकिंग | धरती | abhiabhi | Chamba | state news | Himachal News | live | latest news | HP today | हलचल | चंबा | J &K
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है