-
Advertisement
दिल्ली.एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घर से डरकर बाहर भागे लोग
Last Updated on November 12, 2022 by sintu kumar
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार इसकी तीव्रता 5.4 रिक्टर मापी गई है। एक सप्ताह में ऐसा दूसरी बार हो गया है। बताया जा रहा है कि इन भूकंप (earthquake) के झटकों का केंद्र नेपाल था। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में भी लोगों को ये भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। जानकारी के अनुसार लगभग 54 सेकंड (54 seconds) तक ये झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में करीब सात बजकर सतावन मिनट पर ये झटके महसूस किए गए। लोग डरकर घरों से बाहर भागने लगे। इससे पहले मंगलवार को भी दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र भी नेपाल ही था।