-
Advertisement
#Srinagar में भूकंप के झटके, सितंबर महीने में दूसरी बार हिली धरती
श्रीनगर। कोरोना संकट के बीच जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर (#Srinagar) में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के झटके बीती रात 9 बजकर 40 मिनट पर महसूस किए गए, जिसके बाद काफी लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र श्रीनगर में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे स्थित था। हालांकि, भूकंप से जानमाल का नुकसान हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। कश्मीर घाटी के अधिकतर क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
यह भी पढ़ें: #Jammu_Kashmir : सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तानी, BSF ने खदेड़े
बता दें कि इस महीने में जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) दूसरी बार भूकंप के झटकों से दहला है। इससे पहले 11 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, इन हल्के झटकों ने भी जम्मू-कश्मीर के लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर दी थी। उस समय भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 रही थी। भूकंप के ये झटके बहुत तेज नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद जब लोगों को महसूस हुए, तो वे घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था लेकिन बार-बार भूकंप के झटकों ने लोगों के मन में दहशत पैदा कर दी है।
