-
Advertisement
Earthworms | Harshul Sharma | Organic |
कुल्लू जिला के निरमंड गांव का निवासी 27 वर्षीय हर्षुल शर्मा सफल उद्यमी बनने की राह पर चल पड़ा है। हर्षुल ने मंडी जिला के सुंदरनगर के साथ लगती ग्राम पंचायत लोअर बैहली के बैहली गांव में इसी वर्ष सुकेत ऑर्गेनिक के नाम से वर्मी कम्पोस्ट यूनिट लगाया है। हर्षुल ने इस यूनिट पर अभी तक 30 लाख का खर्च कर दिया है जिसमें से 9 लाख रूपए सिर्फ केंचुए खरीदने पर ही खर्च किए गए हैं। हर्षुल ने अभी तक किसी भी सरकारी योजना का कोई लाभ नहीं लिया है बल्कि परिवार की तरफ से मिल रहे सहयोग के दम पर ही इस यूनिट का संचालन कर रहा है। हर्षुल ने बीटेक मेकेनिक की पढ़ाई की है।
