-
Advertisement
ज्यादा मात्रा में लहसुन खाने से हो सकते हैं ये नुकसान, जानें
Last Updated on April 15, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। लहसुन (Garlic) का सेवन करना यूं तो शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। लहुसन का सेवन सर्दी-जुकाम, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं में भी मददगार साबित हो सकता है। लेकिन, कहते हैं कि किसी भी चीज की अति करना नुकसानदायी (Harmful) हो सकता है। ऐसे में लहसुन खाने के भी कई ज्यादा नुकसान हो सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि लहसुन खाने से किस तरह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से आपको जूझना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: दुनियाभर में विकसित की जा रही 70 वैक्सीन, 3 की मनुष्यों पर हो रही टेस्टिंग: WHO
- लहसुन में कुछ ऐसे एंजाइम होते हैं जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अधिक मात्रा में लहसुन खाने से स्किन इरिटेशन और रैशेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- लहसुन का बहुत अधिक सेवन सांस में बदबू पैदा कर सकता है। यही कारण है कि लहसुन का सेवन करने के बाद माउथ फ्रेशनर का उपयोग करना चाहिए या अच्छे से कुल्ला करना चाहिए।
- अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है तो लहसुन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। खाली पेट या अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पेट संबंधी बीमारी या लूज मोशन भी हो सकते हैं।
- बहुत अधिक लहसुन का सेवन उल्टी और सीने में जलन की वजह बन सकता है। कच्चे रूप में इसका सेवन अधिक न करें।