-
Advertisement
Delhi Elections : गिरिराज सिंह पर पैसे बांटने का आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
Last Updated on February 8, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi vidhansabha Elections) के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर लग रहे पैसे बांटने के आरोपों पर चुनाव आयोग (EC) ने सख्त रुख अपनाया है। खबर है कि इस मामले में चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह गिरिराज सिंह पर रिठाला में कुछ लोगों के बीच पैसे बांटने की बात कही थी। इस घटना का एक वीडियो (Video) भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। संजय सिंह का आरोप है कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव ( vidhansabha Elections) जीतने के लिए पैसे बांटे हैं।
देखिये इस भाजपा के केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को रिठाला विधान सभा में लोगों ने इसको रूपया बाँटते हुए पकड़ा है। pic.twitter.com/LVCVTzDfo4
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 7, 2020
बीजेपी नेता गिरिराज सिंह एक ज्वेलरी शॉप पर गए थे, इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेरा और वोटर्स को पैसा बांटने का आरोप लगाया। पुलिस के वहां पहुंचने पर गिरिराज सिंह वहां से चले गए। संजय सिंह ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें उन्होंने लिखा है, इस बीजेपी के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को, रिठाला विधानसभा में लोगों ने इसको पैसे बांटते हुए पकड़ा है।