- Advertisement -
कुल्लू। शिक्षा, कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शनिवार को कुल्लू के ऐतिहासिक रथ मैदान में सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा थीम पर जिला स्तरीय राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान की अध्यक्षता की। इस दौरान शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि एक सर्वेक्षण के अनुसार भारत में हर रोज 1214 लोग सड़क दुर्घटनाओं में काल का ग्रास बन जाते हैं। हिमाचल के परिपेक्ष्य में उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में 2039 सड़क दुर्घटनाएं हुई जिनमें 892 लोगों ने अपनी जान गवां दी और 3224 घायल हुए। ओवर स्पीड में 1400 दुर्घटनाएं घटीं। सड़क पर अठखेलियां करते समय 239 युवाओं ने दुर्घटनाएं की, लेन बदलते हुए 102 तथा ओवरटेकिंग के कारण 117 दुर्घटनाएं रिकार्ड की गई हैं। कुल्लू जिला में इसी अवधि में 163 दुर्घटनाएं हुई और 53 लोग काल का ग्रास बनें। लॉकडाउन के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 50 प्रतिशत फीसदी की कमी दर्ज की गई है।
- Advertisement -