-
Advertisement
हिमाचल में Second Saturday की हो गई “छुट्टी”
Last Updated on April 28, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल में दूसरे शनिवार की छुट्टी पर कैंची चल सकती है। हिमाचल में इसे समाप्त किया जा सकता है। साथ ही स्कूल टाइम भी सरकार बढ़ा सकती है। इसके अलावा गर्मी की छुट्टियों में भी छात्रों को मिड डे मील मिलेगा। यह जानकारी शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि सारी परस्थितियां ठीक होने पर स्कूल खोलने पर विचार किया जा सकता है। जब सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्ट व अन्य गतिविधियां शुरू करेगी तब ही स्कूल खोलने के बारे सोचा जा सकता है।