-
Advertisement
वर्ष 2020 का पहला चंद्रग्रहणः आप की राशि पर क्या पड़ेगा असर, पढ़े
Last Updated on January 10, 2020 by Deepak
इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी (शुक्रवार) को लगेगा। इसका प्रभाव रात 10 बजकर 37 मिनट से 11 जनवरी को देर रात 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान, चंद्रमा का लगभग 90 फीसदी भाग पृथ्वी द्वारा आंशिक रूप से ढक लिया जाएगा। जो इसके उपछाया का कारण होगा। यह ग्रहण लगभग 4 घंटे 8 मिनट तक रहेगा। ग्रहण शुरू होने का समय-10 जनवरी, 22:37 व 11 जनवरी 02:42 को समाप्त होगा।
यह भी पढ़ें :- 15 दिनों के भीतर ही आ गया दूसरा ग्रहण, जानें क्यों है खास; क्या होगा प्रभाव
चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा, मिथुन राशि में और पुनर्वसु नक्षत्र में होगा।मिथुन राशि में तब राहु भी रहेगा। इसका मतलब है कि इस राशि वालों के साथ हर प्रकार की घटना अचानक होगी। चंद्र की दृष्टि धनु राशि पर रहेगी। इसलिए इस राशि वालों को बेहद सावधान रहना होगा। इसके अलावा अन्य राशि वालों को भी लाभ हानी होगी। यह चंद्र ग्रहण मिथुन राशि में प्रथमा तिथि को कृष्ण पक्ष और पुनर्वसु नक्षत्र के दौरान घटित होगा। इसलिये मिथुन राशि के जातकों पर इस ग्रहण के कारण कुछ परिवर्तन अपने जीवन में देखने को मिल सकते हैं।चंद्र ग्रहण की विशेष बात यह है कि यह भारत में भी दिखाई देगा। भारत के अलावा यह ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में भी दिखाई देगा। पौष शाकम्बरी पूर्णिमा और चंद्रग्रहण एक साथ होने की वजह से गुरु पूजा भी सूतक लगने से पहले कर लेना ठीक होगा।
इस ग्रहण का सूतक भी ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। इसके मुताबिक भारतीय समय के अनुसार 10 जनवरी की सुबह 10 बजे से ग्रहण का सूतक आरंभ हो जाएगा। सूतक से पहले ही गुरु पूर्णिमा की पूजा के बाद सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।जानिए आप की राशि पर क्या होगा प्रभाव
मेषः इस राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण आर्थिक रुप से लाभप्रद कहा जा सकता है। आपको भाग्य के भरोसे नहीं बैठना चाहिए। कर्म करने में विश्वास रखें। इससे आपको लाभ होगा। कामकाज का दबाव रहेगा लेकिन कार्योन्नति की उम्मीद भी आप कर सकते हैं। हालांकि परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है, माता की सेहत के प्रति भी आपको ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी बहुत ही करीबी दोस्त से थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता भी है।
वृषभः राशि वालों को कंधे का दर्द संभावित है। साथ ही इस राशि वालों को व्यर्थ की चिंताएं बढ़ेंगी। आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचाव करें। आपके खर्चों में अचनाक बढ़ोतरी हो सकती है या व्यापार में बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
मिथुनः ग्रहण आपके लिये दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आने का संकेत भी दे रहा है। अपने स्वास्थ्य का भी विशेष रुप से ध्यान रखने की आवश्यकता है। शारीरिक कष्ट मिल सकता है। अचानक से किसी यात्रा पर भी आपको जाना पड़ सकता है अपने आप को इस स्थिति के लिये तैयार रखें। ग्रहण के दिन दूध का सेवन न करें तो बेहतर रहेगा। गले संबंधी रोगों के प्रति भी सचेत रहें।
कर्कः चंद्रग्रहण पर आप विशेष रुप से सतर्क रहें। मानसिक तौर पर इस समय आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। गुप्त शत्रु से धन की हानि भी आपको उठानी पड़ सकती है। कामकाज संबंधी चिंताएं भी बढ़ने के आसार हैं। अचानक से कहीं स्थानातंरण के आदेश मिल सकते हैं। जहां तक संभव हो यात्रा से बचने का प्रयास करें। गुप्त रोग की संभावनाएं भी बन रही हैं सावधान रहें।
सिंहः भूमि भवन से लाभ सम्भव।
कन्याः इस राशि वालों को स्थान परिवर्तन सम्भव है। ग्रहण कन्या राशि के 10वें भाव में लग रहा है. इस दौरान करियर या प्रोफेशन में बड़ी दिक्कत हो सकती है. पिता का स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा. आर्थिक हानि होने के भी योग बन रहे हैं।
तुलाः राशि वालों को धन का लाभ मिल सकत है। इस राशि वालों के बने-बनाए काम बिगड़ेंगे। सही दिशा में होने वाली चीजें भी बिगड़ती चली जाएंगी। तुला राशि वालों को बेहद संभलकर रहने की जरूरत है। वृश्चिकः इस राशि वालों रोग , चिकित्सा अथवा ऑपरेशन होने की संभावना है ।ये चंद्र ग्रहण आपकी राशि के 8वें भाव में लग रहा है. सड़क दुर्घटना या तबीयत खराब होने के योग बन रहे हैं. परिवार में किसी सदस्य की खराब सेहत के चलते बहुत ज्यादा धन खर्च हो सकता है.
धनुः इस राशि वालों को धन का नुकसान सम्भव है।
.मकरः मकर राशि के जातकों के लिये यह चंद्र ग्रहण पीड़ा देने वाला रह सकता है। विशेषकर धन निवेश के मामले में बचकर रहें हानि उठानी पड़ सकती है। खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। रोमांटिक जीवन में आपकी खुशियों को ग्रहण लग सकता है। विवाहित दंपतियों के बीच जहां वाद-विवाद की संभावनाएं बढ़ सकती हैं वहीं अविवाहित प्रेमी जातक भी एक दूसरे को शक की निगाह से देख सकते हैं। जिन जातकों की जन्मकुंडली में भी यही ग्रहण योग है उन्हें विशेष रुप से सचेत रहने की आवश्यकता है, उनके लिये शादी का बंधन टूटने की कगार पर पंहुच सकता है।
कुंभः चंद्रग्रहण के दौरान कुंभ जातकों को हो सकता है कि अपेक्षित लाभ न मिले। आपको नुक्सान उठाना पड़ सकता है। अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यवसाय में भी प्रतिस्पर्धी आपकी परेशानियों को बढ़ा सकते हैं। इस दौरान यात्रा का जोखिम न ही उठाएं तो आपके लिये बेहतर रहेगा। आर्थिक तौर पर भी किसी तरह का निवेश न करें धन हानि के योग हैं। सेहत का ध्यान व नाजुक अंगों को बचाकर रखें। नशीले पदार्थों के सेवन से बचें।
मीनः जातकों के लिये कर्म भाव में यह ग्रहण लग रहा है। करियर के मामले में थोड़ा सचेत रहें। कामकाज सावधानी से करें। आर्थिक तौर पर आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, आमदनी से अधिक खर्च आपकी चिंता को बढ़ा सकता है। कामकाज में देरी भी आपके मानसिक तनाव को बढ़ा सकती है।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें