-
Advertisement
इस देश में अब पीले रंग के कीड़े खा सकेंगे लोग, #EFSA ने दी इजाजत
Last Updated on January 15, 2021 by Sintu Kumar
दुनिया के कई देश ऐसे हैं जहां पर लोग कीड़े-मकोड़े बहुत ही चाव से खाते हैं। कीड़े खाने के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। इस लिस्ट में अब यूरोप (Europe) का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल, यूरोप में पीले रंग के ग्रब कीड़े (Yellow Grubs) को खाने के लिए सुरक्षित मान लिया गया है। इस बात की घोषणा यूरोपीय खाद्य सुरक्षा एजेंसी (EFSA) ने की है। इस घोषणा के बाद से यूरोप के देशों में खुशी की लहर है। यूरोपीय खाद्य सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि अब पीले रंग के ग्रब कीड़े का उपयोग व्यंजनों में किया जा सकता है। इस कीड़े (Mealworms) का इस्तेमाल अब बिस्किट, पास्ता और ब्रेड बनाने वाले आटे में किया जा सकता है।
इससे पहले बीटल लार्वा कीड़े (Betel Larva Insect) का खाद्य सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। यूरोपीय खाद्य सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, प्रोटीन (Protein), वसा और फाइबर (Fiber) से भरपूर कई और कीड़ों को आने वाले साल में यूरोपीय प्लेटों में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा अफ्रीका (Africa), ऑस्ट्रेलिया (Australia) और न्यूजीलैंड (New Zealand) में कुछ जगह पर लोग कीड़ों से बने बर्गर व अन्य खाद्य पदार्थ खाते हैं। दुनियाभर में कीड़ों का 297 मिलियन यूरो का बिजनेस है और 2024 तक इसके दोगुना या तिगुना होने की संभावना है।