- Advertisement -
धुले। राज्य में शनिवार को एक केमिकल फैक्ट्री (Chemical Factory) से एक बड़ा हादसा हुआ। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया है कि धुले की केमिकल फैक्ट्री में सिलिंडरों में हुए धमाके के चलते मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13 और घायलों की संख्या 58 हो गई है। आग पर काबू पा लिया गया है। आग फैक्ट्री में विस्फोट (Blast) के बाद लगी। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल (Hospital)में इलाज के लिए भर्ती (Admit) करवाया गया है।
इस हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया है। अमित शाह ने कहा कि महाराष्ट्र के धुले में एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बातचीत की। उनसे घटना के बारे में बातचीत की। राज्य सरकार जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदना। राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी इस घटना पर दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।
बता दें केमिकल फक्ट्री में ये घटना शनिवार सुबह 10 बजे हुई। आग लगने के बाद अचानक से बड़ा धमाका हुआ। धमाके की आवाज कई दूर तक सुनाई दी। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर तैनात है। फिलहाल आग लगने और विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
- Advertisement -