- Advertisement -
केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन (Cape Town) में सात महिलाओं सहित आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है,ना ही अभी तक किसी की गिरफतारी हुई है। बस इतना ही बताया जा रहा है कि दो गिरोह के बीच गैंगवार के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। ये सभी हत्याएं 24 घंटे के भीतर हुई हैं। पुलिस इतना ही बता रही है कि मरने वाली महिलाओं की उम्र 18 से 26 साल के बीच में हैं।
घटना के बाद शहर में अलर्ट (Alert) जारी हो चुका है। इसी अलर्ट के बीच हनोवेर पार्क के पास एक युवक व युवती की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई,ये दोनों सैर के लिए निकले थे। कुल मिलाकर हुई आठ हत्याओं ने पुलिस (Police) को भी झकझोरा है,हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस रेड कर रही है।
- Advertisement -