- Advertisement -
Died : सुंदरनगर। उपमंडल के सेगल गांव में पहाड़ पर बकरियां चरा रहे एक बुजुर्ग की पत्थर लगने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण पहाड़ों से जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। बुधवार को सेगल निवासी हुक्म चंद (60) घर से दोपहर को बकरियां चराने के लिए जंगल गया हुआ था। इस दौरान पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में वह आ गा और घायल हो गया।
दोपहर बाद जंगल में चरने के लिए गई बकरियां घर वापस लौट आई, लेकिन जब हुक्म चंद काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई और वह उसकी तलाश में गए।
इस दौरान उन्होंने बकरियां चराने के स्थान पर जब उसकी तलाश की तो वह खून से लथपथ पड़ा था। जिस पर उन्होंने तुंरत 108 एंबुलेंस को घटना बारे सूचित किया। जब उन्हें रोहांड़ा अस्पताल पहुंचाया औऱ जांच के उपरांत चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएसपी तरनजीत सिंह ने इस घटना की पुष्टि करते बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है।
- Advertisement -