-
Advertisement
Delhi Election: थमा चुनाव प्रचार का शोर, अब 8 फरवरी को होगा मतदान
Last Updated on February 6, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) के लिए पिछले कई दिनों से लगातार चल रहा चुनाव प्रचार (Election campaign) का शोर आज शाम 6 बजे थम गया। अब 70 सीटों वाली विधानसभा के लिए दिल्ली के मतदाता (Voters) 8 फरवरी को करीब 2689 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी सरकार चुनेंगे। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार वोटिंग (Voting) शनिवार को सुबह 8 बजे से शुरू होगी और शाम 6 बजे तक चलेगी। वहीं इन चुनावों के नतीजे (Results) 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि दिल्ली में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दिल्ली मेट्रो 8 फरवरी को अपनी सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू करेगी। दिल्ली मेट्रो के अनुसार, मतदान कर्मियों और अन्य लोगों को मतदान के दिन अपने गंतव्य स्थान तक समय पर पहुंचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। गौरतलब है, मेट्रो की सेवाएं आमतौर पर सुबह 5:30 बजे से शुरु होती हैं।
पिछली बार यानी 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 54 प्रतिशत वोटशेयर के साथ 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि बीजेपी को सिर्फ 3 सीटें मिली थीं। कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई थी। हालांकि, 2019 आम चुनाव में बीजेपी ने 56 प्रतिशत वोटशेयर के साथ दिल्ली की सभी 7 सीटों पर कब्जा जमाया। चुनाव आयोग द्वारा बताया गया कि चुनाव की पूरी कर ली गई है। सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 2689 जगहों पर वोटिंग होगी। कुल 13,757 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। वहीं चुनाव करवाने के लिए कुल 90 हजार कर्मचारियों की सेवा ली जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में कुल 1 करोड़ 46 लाख वोटर्स हैं।