- Advertisement -
एक ओर जहां गोवा और पंजाब पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग चुके हैं। वहीं दूसरी ओर गोवा में 40 पोलिंग बूथ ऐसे हैं जो गुलाबी रंग में सजाए गए हैं। दरअसल चुनाव आयोग गोवा में पहली बार महिला वोटरों को Teddy Bear बांट रहा है। इन बूथस पर पहली बार वोट डालने आई महिलाओं को वोटिंग के प्रति प्रोतसाहित करने के लिए Teddy Bear बांटे जा रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा ऐसे 40 बूथ स्थापित किए गए हैं। यहां सारा कामकाज भी महिला अधिकारी ही देख रही हैं। गोवा में 11 बजे तक 34 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। वहीं इससे उलट पंजाब में वोटिंग काफी सुस्त चल रही है। पंजाब में 11 बजे तक महज 12 फीसदी वोटिंग ही हो पाई है। इसका एक मुख्य कारण है EVM का खराब होना। पंजाब के मजीठा में करीब 40 जगहों पर मशीनो में दिक्कत आ रही है। अमृतसर गर्ल्स कॉलेज के पोलिंग बूधत की EVM खराब पड़ी थी। 11 बजे तक इस बूथ में एक भी वोट नहीं डल पाया था। अपनी पत्नि के साथ वोट डालने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि, हम यहां कांग्रेस को जीत दिलाकर राहुल गांधी को गिफ्ट देंगे।
- Advertisement -