-
Advertisement
Election Duty | Missing | Sanjeev Kumar |
Last Updated on November 15, 2022 by Neha Raina
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान बिजली विभाग में कार्यरत कांगड़ा निवासी 38 वर्षीय संजीव कुमार को चुनाव ड्यूटी पर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में लगाया गया। वह मतदान केंद्र आशापुरी में 11 नवंबर को ड्यूटी के लिए पहुंचा था, लेकिन चुनाव ड्यूटी के बाद घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने संबंधित पुलिस थाना लंबागांव में 13 नवंबर को उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। प्राथमिक जांच में सड़क किनाने उसके जले कपड़े और मोबाइल फोन मिला है। पुलिस संजीव को ढूंढ रही है। बताया जाता है कि संजीव कुमार ने मतदान के दिन ही शराब पी ली। जिसके चलते उसे तत्काल ड्यूटी से हटा दिया गया था।