- Advertisement -
फतेहपुर। आंगनबाड़ी महासंघ ब्लॉक फतेहपुर संबंधित भारतीय मजदूर संघ का अध्यक्ष शोभा धीमान को चुना गया है। वहीं, विद्या देवी व इंदु बाला को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अंजना शर्मा को सचिव, रुबी बाला, पुष्पा देवी, आशा देवी, निशा देवी, अरुणा देवी को सहसचिव, शशिबाला को क्षेत्रीय सचिव, मीना देवी को कोषाध्यक्ष व शिमलो देवी, राधा देवी और रीमा देवी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। आंगनबाड़ी महासंघ ब्लॉक फतेहपुर का चुनाव रेस्ट हाउस फतेहपुर में जिला सहसचिव रुबी बाला व क्षेत्रीय सचिव शशिबाला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें भारतीय मजदूर संघ प्रदेश उपाध्यक्ष मदन राणा विशेष उपस्थित रहे।
नवनियुक्त अध्यक्ष शोभा धीमान ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी संगठन में सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की समस्याओं को भामसं के नेतृत्व में सरकार व विभाग तक पहुंचाते हुए हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष भामसं मदन राणा ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलवाया कि अपनी मांगों को मनवाने व समस्याओं को हल करवाने के लिए भारतीय मजदूर संघ निरंतर प्रयासरत रहा है और आगे भी रहेगा।
- Advertisement -