-
Advertisement
नाहन नगर परिषद में बढ़ी चुनावी हलचल, सात वार्डों में महिलाएं लड़ेंगी Election
Last Updated on August 5, 2020 by Deepak
नाहन। प्रदेश की सबसे पुरानी नगर परिषद नाहन (Nagar Parishad Nahan) में चुनावी हलचल तेज हो गई है। नगर परिषद के 13 वार्डों में चुनाव (Election) होने हैं। जिसमें सात वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसमें दो वार्ड अनुसूचित वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित (Reserved) हैं। वहीं पांच वार्ड सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। यह जानकारी एसडीएम (SDM) विवेक शर्मा ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि नाहन सात अगस्त को सुबह 11 बजे नगर परिषद कार्यालय में लाट सिस्टम से वार्डों के आरक्षण को तय किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: निर्वासित Tibet सरकार के चुनाव का बज गया डंका, ऐसे होंगे इस मर्तबा नियम
बता दें कि मौजूदा समय में नाहन नगर परिषद पर बीजेपी (BJP) का कब्जा है। अनिता शर्मा का अढ़ाई का साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद इस पद पर रेखा तोमर बैठी हुई हैं। स्थानीय विधायक डॉ राजीव बिंदल के लिए भी यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल हैं। वहीं, बीजेपी और कांग्रेस के लिए सात वार्डों में महिलाओं की तलाश करना भी किसी कसौटी से कम नहीं है।