24 जनवरी तक नहीं किया यह काम तो 748 घरों में घर छा जाएगा अंधेरा, पढ़े पूरी खबर

24 जनवरी तक नहीं किया यह काम तो 748 घरों में घर छा जाएगा अंधेरा, पढ़े पूरी खबर

- Advertisement -

सोलन। विद्युत बोर्ड सोलन बिजली बिल जमा ना करवाने वालों के खिलाफ सख्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड सोलन के विद्युत उपमंडल-1 ने अपने कार्यक्षेत्र में 748 उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है। इन उपभोक्ताओं ने दिसंबर, 2019 में अपने बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। यह जानकारी सोमवार को यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड निगम लिमिटिड के सहायक अभियंता रमेश कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने उपभोक्ताओं को 24 जनवरी, 2020 तक अपने बिल जमा करवाने को कहा है।


यह भी पढ़ें: खेतों की तरफ जा रही महिला को लावारिस पशु ने किया घायल

उन्होंने कहा कि काटे जाने वाले कनेक्शनों की कुल संख्या 748 है। उपभोक्ताओं द्वारा जमा न करवाई गई कुल राशि 23,57,458 रुपये है। इनमें 471 घरेलू उपभोक्ता हैं। इनकी कुल राशि 12,51,638 रुपये है। 261 व्यवसायिक उपभोक्ताओं की कुल राशि 9,23,156 रुपये है। अन्य 16 उपभोक्ताओं की राशि 1,82,664 रुपये है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वह अपने बिल 24 जनवरी, 2020 तक जमा करवा दें। बिल जमा करवाने के लिए एक काउंटर सेर चिराग (जौणाजी) में लगाया जाएगा तथा दूसरा काउंटर ब्रूरी में स्थापित किया जाएगा। उपभोक्ता अपने बिल पेटीएम, गूगल पे, अमेजॉन, भीम ऐप, फोन पे के माध्यम से अथवा वैबसाईट  www.hpsebl.in पर भी जमा करवा सकते हैं। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया वे अपने बिजली तुरंत जमा करवा दें ताकि विद्युत आपूर्ति यथावत रहे।

- Advertisement -

Tags: | Solan | today News | Electricity Board | 24 जनवरी | Himachal News | 748 परिवारों | latest news | himachal abhiabhi | घर | काम | अंधेरा | state news | HP
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है