-
Advertisement
Kangra : बिजली लाइन बंद होने के बाद भी विद्युत कर्मचारी को लगा करंट, गंभीर हालत में PGI रेफर
Last Updated on January 24, 2021 by Sintu Kumar
भरवाईं। हिमाचल के जिला कांगड़ा में विद्युत कर्मचारी को 11 केवी लाइन (11 KV line) में कार्य करते हुए करंट (Current) लग गया। जिससे कर्मचारी (electricity employee) बुरी तरह से झुलस गया। कर्मचारी को पहले टांडा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। हादसा शनिवार देर शाम को पेश आया है। कर्मचारी की हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को देहरा उपमंडल के बगली में 11 केवी लाइन में फोरमैन सुरजीत सिंह व कर्मचारी प्रशांत कार्य कर रहे थे। प्रशांत 11 केवी लाइन पर जैसे ही कार्य करने लगा अचानक से करंट लगने से वह जमीन पर गिर गया। प्रशांत गांव गलांगड़ा (समनौली) जिला कांगड़ा (Kangra) का रहने वाला है। वहीं, करंट लगने का कारण तकनीकी खराबी बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: Himachal: बिजली बोर्ड के JE को लगा करंट, गंभीर हालत में PGI रेफर
बताया जा रहा है लाइन बंद थी, लेकिन जब युवक कार्य करने लगा तभी अचानक से करंट लग गया। करंट कैसे लगा यह अभी तक एक पहेली बना हुआ है। वहीं, देहरा (Dehra) के अधिशाषी अभियंता कुलदीप सिंह राणा ने बताया मौके पर जाकर छानबीन की जाएगी। विद्युत लाइन बंद थी। इसके पीछे क्या तकनीकी खराबी रही है। यह स्पॉट पर जाकर छानबीन करने पर पता चलेगा। वहीं, युवक प्रशांत के साथ चंडीगढ़ में चार जेई व एक एसडीओ भेजा गया है।