-
Advertisement
ट्रांसफार्मर पर Fuse लगाते वक्त करंट की चपेट में आया बिजली कर्मी, बाजू झुलसी
शिलाई। उपमंडल के कुफर गांव में ट्रांसफार्मर पर फ्यूज लगाते समय बिजली कर्मी को करंट (electric shock) लग गया है। हादसे में टी-मेट की दाहिनी बाजू बुरी तरह झुलस गई है, जिसे उपचार के लिए शिलाई अस्पताल लाया गया है। जानकारी के अनुसार खराब मौसम के चलते कुफर गांव में बिजली का फ्यूज उड़ गया था। बिजली बोर्ड को लाइट गुल होने की शिकायत के बाद टी-मेट मोहन सिंह कुफर गांव पहुंचे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
ट्रांसफार्मर पर फ्यूज (fuse) लगाते समय आसमान में बिजली की गर्जना के बीच उन्हें करंट का झटका लग गया और मोहन सिंह की दाहिनी बाजू करंट की चपेट में आ गई। इसके बाद उन्हें शिलाई अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मोहन सिंह ने बताया कि फ्यूज लगाते समय अचानक बिजली कड़की और उन्हें करंट लग गया। उधर, अस्पताल प्रभारी डा. शीतल शर्मा ने बताया कि मोहन सिंह को अस्पताल में दाखिल किया गया है। दाहिनी बाजू करंट लगने से जल गई है। टी-मेट को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

