-
Advertisement
Paonta में हाथियों ने मचाया आतंक, गौशाला से भागी गाय की हुई मौत
Last Updated on April 18, 2020 by Vishal Rana
पांवटा साहिब। शहर के वार्ड पांच में हाथियों के झुंड ने भारी उत्पात मचाया। हाथियों की दहशत से कई परिवार रात भर नहीं सो पाए। गौशाला की ओर दस्तक देते ही दो गाय जंगल की ओर भाग गईं, सुबह होते ही जब गाय को ढूंढा तो सब्जी मंडी के पास एक मृत पाई गई। जबकि दूसरी का पता नहीं लग पाया। शमशेरपुर के किसान सुरेंद्र सिंह ने बताया की रात करीब एक बजे दो हाथी उनके घर कब समीप पहुंचे। जहां उन्होंने पशुशाला तोड़ दी। इस दौरान हाथी के ख़ौफ़ से गौशाला में बंधी दो गाय इधर उधर भाग गई। इस दौरान हाथी ने उनकी फसल भी खराब कर दी। उन्होंने बताया शुक्रवार देर रात जब जोर जोर से उनके कुत्ते के भौंकने की आवाजे आई। पशुशाला की टीन खटकने की आवाज सुनाई दी तो देखा कि दो हाथी उनकी पशुशाला के घर की दिवार तोड़ रहे थे। इसके बाद जब उन्होंने पशुशाला में देखा तो दो गाय नहीं थी। बता दें कि इससे पहले भी हाथी बहराल गांव में नेशनल हाईवे पर कई बार आंतक मचा चुके हैं। डीएफओ कुणाल ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। इसके बाद विभाग की टीम मौके पर भेजी गई। किसान को उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा।