- Advertisement -
धर्मशाला। कोरोना वायरस (Coronavirus) से बचने के लिए किए जा रहे सैनिटाइजर स्प्रे के बाद मिनी सचिवालय धर्मशाला (Mini Secretariat Dharamshala) में आज सुबह एक कर्मचारी तबीयत बिगड़ गई। उसके बाद उसे तत्काल क्षेत्रीय चिकित्सालय धर्मशाला ले जाया गया। सैनिटाइजर के प्रभाव से कर्मचारी खुद को असहज महसूस कर रहा था, जिसके चलते उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय धर्मशाला के आपातकालीन कक्ष में लाया गया।
अस्पताल के चिकित्सक के मुताबिक निशांत डोगरा नाम के कर्मचारी की तबीयत खतरे से बाहर है। एसडीएम डॉक्टर हरीश गज्जू का कहना है कि कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी थी, उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अब कर्मचारी की तबीयत खतरे से बाहर है। हालांकि, इस प्रकरण के बाद वहां मौजूद अन्य कर्मचारी कुछ सहम गए।
- Advertisement -