-
Advertisement
साढू के घर जा रहे नगर निगम Shimla के कर्मचारी की गिरने से गई जान
Last Updated on October 4, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई है। व्यक्ति अपने साढू के घर जा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह गिर गया। व्यक्ति नगर निगम शिमला के स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में तैनात था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच की जा रही है। मृतक व्यक्ति की पहचान 49 वर्षीय राम सिंह निवासी गांव पठाल डाकघर कोड तहसील चच्योट जिला मंडी के रूप में हुई है। व्यक्ति मौजूदा समय में व्यक्ति एमसी क्वार्टर बिल्लो कैथू लाइन अन्नाडेल में रहता था।
यह भी पढ़ें: शराब के नशे में हुड़दंग मचाना पड़ा महंगा, Police ने किया
गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को राम सिंह अपने क्वार्टर से साढू के घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसका अचानक पैर फिसल गया और वह गिर गया। जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आई। घायल राम सिंह को इलाज के लिए आईजीएमसी लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है कि व्यक्ति की गिरने से ही मौत हुई है या कोई अन्य कारण तो नहीं है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group