-
Advertisement
Employees | Demand | Sukh Sarkar |
Last Updated on September 10, 2023 by sintu kumar
रविवार को ऊना में हिमाचल प्रदेश कृषि सेवा सहकारी सभाएं कर्मचारी महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर सहकारी सभाओं के कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर विस्तार पूर्वक विचार मंथन किया गया। वहीं आगामी विधानसभा सत्र से पूर्व इन सभी मांगों और समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाने का भी निर्णय लिया गया। दूसरी तरफ सहकारी सभाएं कर्मचारी संघ ने आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार के हाथों को मजबूत करने के लिए राहत राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान करने का भी ऐलान कर दिया है।