- Advertisement -
Employees :फतेहपुर। भारतीय मजदूर संघ के कर्मचारी नेताओं ने प्रदेश सरकार को जड़ से उखाड़ फैंकने की चेतावनी दी है। कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर कोई गौर नहीं कर रही है। बीजेपी पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश समायोजक घनश्याम शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की दर्जनों मांगें सरकार के आगे लंबित पड़ी है। मगर सरकार चार साल सोई रही। पुरानी पेंशन बहाल करना जैसी कर्मचारी की मुख्य मांगे रही है।
जब बीजेपी सरकार 2012 मे सता में थी तब 72 हजार करोड़ के वित्तीय लाभ कर्मचारियों को दिए गए थे। मगर प्रदेश की कर्मचारी विरोधी कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने दावा किया है कि अगर कांग्रेस सरकार ने कुछ किया है तो इस पर श्वेत पत्र जारी करे। इससे पूर्व भामस ने अपना 62वां स्थापना दिवस मनाया जिसकी अध्यक्षता भामस के प्रदेश उपाध्याय मदन राणा ने की जबकि मुख्यातिथि रूप में घनश्याम शर्मा ने शिरकत की।
वहीं, भामस के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन राणा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार मजदूर विरोधी रही है। आज तक कर्मचारियों को मांगें नहीं मानी गई है। कांग्रेस सरकार में मजदूरों का हमेशा ही शोषण हुआ है। इस मौके पर कर्मचारियों ने अपनी अधूरी मांगों पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को खूब कोसा। कर्मचारियों ने सीधे-सीधे सरकार को चेताया कि कर्मचारी विरोधी सरकार को इस बार उखाड़ फैंकेगे। इस मौके पर भामस ने कार्यक्रम में पंहुचे बीजेपी ओबीसी प्रकोष्ठ के महामंत्री ओपी चौधरी, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष डॉ सतीश, भामस जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, प्रदेश सचिव बलदेव कटोच, जीवन सिंह, सुंदर सिंह, बलवान ठाकुर, दर्शन सिंह प्रदेश सचिव किरण बाला, सरला रानी आदि मौजूद रहे।
- Advertisement -