-
Advertisement
143 साल में 1,022 टेस्ट खेल इंग्लैंड ने सबसे पहले बनाए 5,00,000 रन
Last Updated on January 25, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में 5,00,000 रन बनाने वाली इंग्लैंड (England) पहली टीम बन गई। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे और निर्णायक टेस्ट में शुक्रवार को टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कवर की तरफ सिंगल लेकर इंग्लैंड टीम के पांच लाख रन पूरे किए। इंग्लैंड ने इसके लिए 1,022 टेस्ट खेले और 143 साल से अधिक समय लगा।
बता दें कि इस मामले में ऑस्ट्रेलिया 432,706 रन के साथ दूसरे नंबर पर है। उसने यह रन 830 टेस्ट में बनाए हैं। वहीं भारतीय टीम तीसरे नंबर पर है। उसके अब तक 540 टेस्ट में 273,518 रन हैं। इसके बाद वेस्टइंडीज 545 मैच में 270,441 रन के साथ चौथे स्थान पर आता है। विदेशी सरजमीं पर 500 टेस्ट खेलने वाली पहली टीम भी इंग्लैंड ही है। ऑस्ट्रेलिया ने विदेशी सरजमीं पर 404 टेस्ट खेले हैं। जबकि भारत ने विदेशी सरजमीं पर 268 टेस्ट खेले हैं।