दूल्हा-दुल्हन JCB पर बैठकर शादी में कर रहे थे एंट्री, औंधे मुंह गिरे, बन गया मजाक

दूल्हा दुल्हन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

दूल्हा-दुल्हन JCB पर बैठकर शादी में कर रहे थे एंट्री, औंधे मुंह गिरे, बन गया मजाक

- Advertisement -

नई दिल्ली। आजकल शादी का सीजन चल रहा है। कई कपल्स अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए थीम वैडिंग करते हैं। तो कई ऐसे भी होते हैं जो शादी में अनोखे अंदाज से एंट्री मारते हैं। लेकिन अति उत्साह में उनकी किरकिरी हो जाती है। ऐसा ही कुछ मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।


सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom) जेसीबी (JCB) पर सवार नजर आ रहे हैं। दोनों अनोखे अंदाज वेडिंग वेन्यू (Wedding Venue) में एंट्री के लिए JCB के बकेट में बैठकर आते हैं। लेकिन तभी उनके साथ ऐसा कुछ होता है, जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी।

यह भी पढ़ें: विदाई हो तो ऐसी… पिता का सपना था हवा में उड़कर पिया के घर जाए बेटी, बनवा दिया हेलीपैड, जानें पूरी कहानी

दरअसल, इस वायरल क्लिप में दूल्हा-दुल्हन जेसीबी के बकेट में बैठकर वेडिंग वेन्यू में ग्रैंड एंट्री मार रहे थे। तभी जेसीबी की बकैट मुड़ गई और कपल औंधे मुंह नीचे गिर गए। यह देखकर शादी में मौजूद लोग चौंक गए। इस वीडियो को लेकर ट्विटर पर तमाम तरह की प्रतिक्रिएं आ रही हैं।

ट्विटर पर इसे हजारों बार देखा जा चुका है। हालांकि, मामला कब और कहां का है, इसका पता नहीं चल सका है। जहां कुछ यूजर्स को ये दृश्य बड़ा ही फनी लगा, तो कुछ यूजर्स जेसीबी वाले की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोगों ने तो कपल के इस अनोखे आइडिया की ही खिंचाई की। उनका कहना था कि शादी जैसे माहौल में ऐसे ‘स्टंट’ करना खतरनाक हो सकता है। इस वीडियो को कई लोगों ने ट्वीट किया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | जेसीबी पर दूल्हा और दुल्हन | bride groom Fall Down | जेसीबी वीडियो वायरल | bride and groom on JCB | दुल्हन का वीडियो वायरल | jcb Video Viral | दूल्हे का वीडियो वायरल | bride Video viral | युगल जेसीबी पर बैठते हैं | groom Video viral | Couple sit on JCB | bride and groom | युगल जेसीबी का उपयोग करता है | दूल्हा और दुल्हन | युगल शादी | wedding reception | शादी का रिसेप्शन | Couple Uses JCB | दूल्हा नीचे गिर जाता है | Couple Wedding
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है