-
Advertisement
European GI Tag | Kangra Tea | Great Achievement |
पालमपुर। कांगड़ा की चाय ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कांगड़ा चाय को यूरोपियन जीआई टैग प्रदान किया गया है। उच्च स्तर के मानकों पर खरा उतरने वाले उत्पादों को ही यूरोपियन जीआई टैग दिया जाता है। कांगड़ा चाय इस समय काफी कम जगह पर उगाई जा रही है और इसका उत्पादन भी अपेक्षाकृत कम है। बावजूद इसके कांगड़ा चाय की उच्च गुणवत्ता ने प्रदेश ही नहीं देश के लिए भी यह बड़ा सम्मान प्राप्त किया है। जानकारों के अनुसार यूरोपियन टैग अभी देश में कम ही उत्पादों को मिला है ऐसे में कांगड़ा चाय का इस सूची में शामिल होना कांगड़ा चाय व चाय उत्पादकों के लिए काफी प्रोत्साहजनक है।