- Advertisement -
Eve Teasing Rampur: रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बनाए गए एंटी रोमियो स्क्वॉड का असर शायद अभी तक मनचलों पर नहीं हुआ है। न वे अपनी हरकतों से बाज आ रहे हैं न ही राज्य में लड़कियां अब तक पूरी तरह सुरक्षित हैं। यूपी के रामपुर में दिनदहाड़े दो लड़कियों से छेड़छाड़ की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रामपुर के टांडा एरिया में कुछ बदमाशों ने दोस्त के साथ जा रहीं दो लड़कियों से छेड़छाड़ की। इस दौरान उन्होंने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर भी दिया।
पुलिस ने मामले में 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान कर दो आरोपियों को अरेस्ट भी कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। वीडियो में कुछ बदमाश दोनों लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं और उन्हें गालियां भी दे रहे हैं। यहां तक कि उनके दुपट्टे खींचने की भी कोशिश कर रहे हैं। कुछ बदमाश फेसबुक पर इस वीडियो को अपलोड करने की बात भी कर रहे हैं। रामपुर के एसपी विपिन ताड़ा ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
https://youtu.be/eBzEqhGasps
- Advertisement -