- Advertisement -
नाहन। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी में हर नेता सीएम बनने की चाहत रखता है। कभी कांगड़ा से जीएस बाली बोलते हैंए तो कभी मुकेश अग्निहोत्री, कभी कुलदीप राठौर, तो कभी ठाकुर कौल सिंह। कई प्रकार की डिप्लोमेसी होती है, कभी लंच तो कभी डिनर डिप्लोमेसी। कश्यप ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से बिखरी हुई है। उन्होंने विपक्ष को सलाह देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को पहले अपना कुनबा संभालना चाहिए। विपक्ष को अपने बारे में चिंता करनी चाहिए। यही नहीं अपने नेताओं को भी संभालकर रखना चाहिए। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के हालात ऐसे हो गए हैं कि आज उनके नेता अलग.अलग दिशाओं में अलग.अलग सुर में बात कर रहे हैं। जबकि,बीजेपी एकजुटता के साथ 2022 के मिशन रिपीट के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है।
- Advertisement -