- Advertisement -
नई दिल्ली। अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप (relationship) में हैं तो आप तभी अपने पार्टनर को अच्छे से जाएं सकते हैं जब आप ये पहचान जाएं कि उन्हें इस रिश्ते से क्या चाहिए। जैसे कि हर लड़की की अपने बॉयफ्रेंड (Boyfriend) से किसी तरह की उम्मीदे होती है वैसे ही हर लड़का भी जब रिश्ते में आता है तो उसकी अपनी पार्टनर (Partner) से कुछ उमीदें होती हैं। यहां हम आपको उन बातों को बताने जा रहे हैं ताकि आप अपने पार्टनर के बिना कहे उनकी बातें समझ सकें
बिना शर्त के प्यार
रिश्ते में जब पुरूष से डिमांड की जाती है और उसके सामने प्यार के बदले कुछ शर्तें रखी जाती हैं तो इससे पुरूष को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। दरअसल हर पुरूष अपने पार्टनर से अनकंडीशनल प्यार की चाहत रखता है। हालांकि, अक्सर लड़कियां इस मामले में गलती कर बैठती हैं। वह कई बार अपने पार्टनर से काफी ज्यादा डिमांडिंग हो जाती हैं और अपने प्यार के सामने कुछ शर्तें भी रख देती हैं। लगातार ऐसा होने से पुरुष अपने रिश्ते में एक बोरियत व फ्रस्टेशन महसूस करते हैं।
तारीफ : सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरूष भी अपने पार्टनर के मुंह से अपनी तारीफ सुनना काफी पसंद करते हैं। हालांकि, वह इस बात को जताते नहीं है। भले ही वह महिलाओं की तरह लगातार अपनी तारीफ न सुनना चाहें लेकिन उनकी यह इच्छा जरूर होती है कि अपने पार्टनर के लिए किए गए उनके कार्यों को उनका पार्टनर नोटिस करे और उनकी तारीफ करे।
सम्मान करना : पुरूष प्यार के रूप में सम्मान महसूस करते हैं। हर पुरूष की यह इच्छा होती है कि उसका पार्टनर जीवन में लिए गए उसके फैसलों का सम्मान करें और उसे समझते हुए उसका साथ दे। हो सकता है कि वह अपने करियर के लिए अलग रास्ता चुनना चाहे। ऐसे में भले ही दुनिया उसका विरोध करे लेकिन उनका पार्टनर उन्हें समझे और उनके फैसलों का सम्मान करे ये उन्हें अच्छा लगता है। अगर ऐसा नहीं होता तो पुरूष के लिए उस रिश्ते में बने रहना काफी मुश्किल हो जाता है।
सेक्सुअल कनेक्शन
महिला व पुरूष दोनों का एक-दूसरे के प्रति कनेक्टेड महसूस करने का अलग तरीका होता है। जहां एक ओर, महिलाएं वर्बल कम्युनिकेशन के जरिए अपने पार्टनर से बेहतर तरीके से जुड़ती हैं, वहीं पुरुष सेक्स के माध्यम से बेहतर जुड़ाव महसूस करते हैं। शायद यही कारण है कि वह अपने पार्टनर से इमोशनल इंटिमेसी के साथ फिजिकल इंटिमेसी की भी चाहत रखते हैं।
- Advertisement -