-
Advertisement
श्री बालाजी अस्पताल की नई पहल
Last Updated on July 3, 2021 by Sintu Kumar
कांगड़ा। हिमाचल में हर साल कई लोगों की कैंसर की बीमारी से जान चली जाती है और इसका मुख्य कारण इस बीमारी का सही समय पर पता ना लगना होता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हिमाचल में अब समय रहते कैंसर की बीमारी की पहचान हो पाएगी। श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा में अब लोगों को पेट स्कैन की सुविधा मिलने जा रही है। ये अपने आप में हिमाचल में पहली सुविधा होगी। अभी तक हिमाचल में ये सुविधा किसी भी अस्पताल में उपल्बध नहीं है। इस पेट स्कैन मशीन के बारे में बताते हुए शनिवार को श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा के एमडी डॉ. राजेश शर्मा (ने बताया कि इस महीने से श्री बालाजी अस्पताल में पेट स्कैन की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।