- Advertisement -
फतेहपुर। पूर्व सांसद डॉ राजन सुशांत (Dr. Rajan Sushant) नया मोर्चा (New Political Front) बनाने की बात करने लगे हैं। उनका कहना है कि तीसरा विकल्प आज की जरूरत है, चूंकि प्रदेश के नेता सरकार चलाने में विफल हो चुके हैं, वह बस अपने ऐशोआराम में लगे हैं। सुशांत ने अपने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया है उसमे उन्होंने कहा है कि वो अपने साथियों सहित प्रदेश को तीसरा विकल्प देने जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता, दुकानदार और आम जनता महंगाई से परेशान है और नेता अपनी मौजमस्ती के लिए करोड़ों का लोन ले रही है।
जल्द बनेगा हिमाचल में तीसरा राजनैतिक विकल्प
Gepostet von Dr Rajan Sushant am Dienstag, 17. März 2020
- Advertisement -