- Advertisement -
चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना में शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के कार्यकर्ताओं ने वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के विरोध में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर काला पेंट पोत दिया। इस घटना के बाद पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सुखबीर सिंह बादल से माफी मांगने को कहा है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने ऐसे मौके पर घटना को अंजाम दिया है, जब उनकी ही पार्टी पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने का प्रस्ताव पारित करने की मांग कर रही है। लुधियाना के डीसीपी अश्विनी कपूर का कहना है, ‘राजीव गांधी की प्रतिमा पर 8 से 10 लोगों ने मंगलवार को पेंट छिड़क दिया था। इनमें से दो आरोपियों की पहचान कर ली गई थी। एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। दूसरे आरोपी की तलाश के सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।’
- Advertisement -