-
Advertisement
Ex-Servicemen | Kullu | Independence Day |
Last Updated on August 15, 2023 by sintu kumar
कुल्लू जिला मुख्यालय कर्नल पृथ्वी चंद वीर चक्र सामुदायिक भवन में पूर्व सैनिकों ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश एक्स सर्विस लीग जिला कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के चेयरमैन सेवा निवृत्त ब्रिगेडियर टेक चंद ठाकुर ने तिरंगा फहराया सलामी दी। इसके बाद उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों शहादत को याद किया