- Advertisement -
Prakash Chaudhary : मंडी। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी की तबीयत अचानक बिगड़ने से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र बल्ह में जनसंपर्क अभियान छेड़ा हुआ था। पैड़ी व आसपास के क्षेत्रों में जब वह जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से मिल रहे थे तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें डी हाईड्रेशन की शिकायत हुई है।
तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रत्ती अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। प्रकाश चौधरी की तबीयत बिगड़ने पर जनसंपर्क अभियान बीच में छोड़ना पड़ा। उधर, आबकारी मंत्री का इलाज कर रहे चिकित्सकों को कहना है कि उन्हें डी हाईड्रेशन की शिकायत हुई है। अस्पताल में उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। घबराने वाली कोई बात नहीं है। वह अस्पताल में आराम कर रहे हैं।
- Advertisement -