- Advertisement -
शिमला। देशभर में दो अक्टूबर, 2018 से शुरू हुआ “संविधान के रास्ते” जन जागरण अभियान हिमाचल में भी शुरू हो चुका है। हिमाचल की 3,226 पंचायतों में भी इस अभियान को शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत पंचायती राज के 73वें और 74वें संशोधन में प्रावधानों के प्रति लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। ये जानकारी पंचायती राज संगठन के राज्य संयोजक दीपक राठौर ने पत्रकार वार्ता में दी।
यह भी पढ़ें :- केंद्र सरकार ने पंचायती राज को किया तहस-नहस : केवल सिंह
उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर, 2019 तक चलने वाले इस अभियान के तहत हिमाचल में भी कुछ पंचायतों को कवर कर लिया गया है। इस अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन राज्य इकाई की कार्यकारिणी के गठन के निर्देश दिए हैं जिसके चलते हिमाचल में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन से जुड़े 14 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी बनाई है। इसके तहत सुमित खन्ना को कांगड़ा जिला का सह संयोजक, राम सिंह नेगी को किन्नौर का सह संयोजक और निर्मला चौहान को मंडी का सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
वहीं, सुनीर बलोरिया, कुलदीप कपूर और अरुण कटोच को कांगड़ा का महासचिव, हीरा पाल सिंह और राजेन्द्र ठाकुर को बिलासपुर का महासचिव नियुक्त किया है। कपिल शर्मा और मुनीष ठाकुर को शिमला संगठन सचिव, राजीव शर्मा और कमला देवी को बिलासपुर का सचिव, ब्रह्म दत्त शर्मा को मंडी का सचिव और अरुणा अचल को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
दीपक राठौर ने कहा कि आज लोकतंत्र को खतरा है। केन्द्र सरकार, ईडी, सीबीआई और अन्य सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। न्यायालय के जज सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हैं। आरबीआई गवर्नर को अपना पद छोड़ना पड़ता है इसलिए ये कमेटी गठित की गई है जिसके माध्यम से पंचायतों को संविधान में उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
- Advertisement -