- Advertisement -
शिमला। हिमाचल महिला कांग्रेस (Himachal Mahila Congress) अध्यक्ष जैनब चंदेल ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सुष्मिता देव सांसद व अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी नीतू वर्मा सोनी की सहमति से प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें ऊषा शर्मा, बृंदा सिंह, प्रो. सवित्री वर्मा और श्यामा कैंथला को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। महासचिव का दायित्व शशि ठाकुर, प्रभा वर्मा, अनु राणा, कौशल्या ठाकुर और पुष्पा कटोच को सौंपा गया है।
पुष्पा शोभटा, कमला वर्मा, राधा कृष्णा, अनिता नेगी, तनु चौहान, माला मैहता, यशोधा देवी, लता ठाकुर, रेणू बजवाड़िया, अधिवक्ता मनीषा व सत्य शर्मा को सचिव बनाया गया हैं। नमिता मेहरा, हीरा श्याम, कमलेश कैंथला और बिमला देवी कार्यकारिणी सदस्य होंगी। जिला शिमला ग्रामीण से वनीता वर्मा, शिमला शहरी से उमा वर्मा और जिला मंडी (Mandi) से रिंकू चंदेल को जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।
- Advertisement -