- Advertisement -
कांगड़ा। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज राणा ने कांगड़ा के चंदन महाशा को हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुनील महाशा को हिमाचल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व आदित्य वशिष्ट को महासचिव पद पर मनोनीत किया गया। सुनील महाशा और आदित्य वशिष्ठ ने जारी बयान में बताया कि हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष चंदन महाशा ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने ने बताया कि यह संगठन सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मानवाधिकारों का जहां भी हनन होता है वहां पर यह संगठन खड़ा मिलेगा। किसी भी स्थान में चाहे वह जिला हो, प्रदेश हो या देश हो मानवाधिकारों का किसी भी तरह से उल्लंघन नहीं होना चाहिए। मानवीय मूल्य व संवेदनाओं को ठेस न पहुंचे इसका हर किसी को ख्याल रखना होगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में राष्ट्रीय स्तर से जिस तरह का मार्गदर्शन मिलेगा, उसी तरह से प्रदेश में काम किया जाएगा।
- Advertisement -