आईब्रो बताती है कैसा रहेगा आपका दांपत्य जीवन
Update: Monday, December 24, 2018 @ 12:57 PM
भौंहें यानी आईब्रो हमारे चेहरे का महत्वपूर्ण अंग होती हैं। हर व्यक्ति की
आईब्रो की बनावट अलग-अलग होती है।
आईब्रो से चेहरे की सुंदरता तो बढ़ती ही है लेकिन इनकी सहायता से आप किसी भी स्त्री या फिर पुरुष की ऐसी बातें जान सकते हैं जो कि सरलता से जान पाना बहुत ही कठिन होता हैं। आज हम आपको ऐसी ही खास बातें बताने जा रहे हैं जिनसे आप किसी के भी स्वभाव के बारे में खास बातें जान सकते हैं …
जिस व्यक्ति की आईब्रो आपस में जुड़ी हुई होती हैं। वह स्वार्थी होते हैं मगर इनका दांपत्य जीवन अच्छा बना रहता है। यह अपने जीवनसाथी से बहुत प्यार करते हैं। वहीं जिन स्त्री या फिर पुरुषों के आईब्रो सीधी और घनी होती हैं वह उत्साही और जिंदादिल होते हैं। जिन पुरुषों की आईब्रो छोटी होती हैं वह परिश्रमी होते हैं।
जिन स्त्रिय़ों की आईब्रो अर्धचन्द्राकार होती हैं वह सौभाग्यशाली और सुखी होती हैं। वह महत्वाकांक्षाी होती हैं और अपना नाम और सम्मान खुद ही प्राप्त करती हैं। वहीं जिन लोगों की आईब्रो बहुत ही पतली और कम घनी होती हैं वह काम से जी चुराने वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति लापरवाह भी होते हैं इसलिए महत्वपूर्ण कार्य इनके भरोसे छोड़कर निश्चित नहीं हो जाना चाहिए।

जिन स्त्रियों के आईब्रो के बाल बड़े होते हैं उनका दांपत्य जीवन बहुत अच्छा नहीं रहता है। इन्हें पति के सुख की कमी का एहसास होता है। जिन लड़कियों की आईब्रो तनी हुई रहती हैं वह परिवार में अपना प्रभाव दिखाने वाली होती हैं। पति के साथ इनके संबंध बहुत अच्छे नहीं होते हैं क्योंकि इनके बीच प्रेम की कमी रहती है।
जिन स्त्री-पुरुषों के आईब्रो का आकार धनुष के समान होता हैं। मतलब दोनो तरफ झुका हुआ और बीच में उठी हुई हो वह भाग्यशाली होते हैं।