-
Advertisement
Kangra District में कल से डिपुओं को खोलने का समय बदला, अब यह होगा
Last Updated on April 21, 2020 by
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कल से डिपुओं को खोलने के समय में बदलाव किया गया है। अब डिपो सुबह 8 बजे से 2 बजे तक खुले रहेंगे। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति की मंजूरी के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रण ने आदेश जारी कर दिए हैं। डिपुओं में राशन कार्ड होल्डर की भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
बता दें कि अब तक उचित मूल्यों की दुकानें कर्फ्यू में ढील के बीच 8 से 11 बजे तक ही खुल रही थीं। पर दुकानों में राशन कार्ड होल्डर ज्यादा होने से परेशानी आ रही थी। इसके चलते यह फैसला लिया गया है।