-
Advertisement
Lockdown में छह साल के बच्चे को लेकर भटकता रहा परिवार,नहीं मिली Oxygen -मौत
Last Updated on April 29, 2020 by saroj patrwal
पठानकोट। हिमाचल की सीमा से सटे पंजाब के पठानकोट (Pathankot) में एक छह साल के बच्चे की ऑक्सीजन (Oxygen) ना मिलने से मौत (Death) हो गई। सुजानपुर के छह साल के कृष्णा को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। मासूम के पिता उपेंद्र झा तड़के चार बजे से सुजानपुर से लेकर पठानकोट तक के अस्पतालों में डेढ घंटे तक भटकते रहे,लेकिन सभी ने लॉकडाउन (Lockdown) का हवाला दे दिया। इस दौरान उन्होंने छह अस्पतालों के चक्कर लगाए।
सिविल अस्पताल में सांस नली की ब्लॉकेज खोलने के लिए मेडिकल इंस्ट्रूमेंट नहीं मिला, ऑक्सीजन प्रेशर मास्क तक नहीं था। पठानकोट के दो प्राइवेट अस्पताल में भी इलाज नहीं मिला। एक में इमरजेंसी के गेट से लौटा दिया गया कि यहां कोई डॉक्टर नहीं, दूसरे में डॉक्टर चेक करने नीचे ही नहीं आए। अंततः मासूम ने वहीं दम तोड़ दिया।