-
Advertisement
Suicide Case: मृतका के परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप, किया हंगामा; मौके पर पहुंचे DC और SP
Last Updated on September 6, 2020 by Vishal Rana
जयसिंहपुर। जिला कांगड़ा के उपमंडल जयसिंहपुर (jaisinghpur ) के तहत बालकरूपी पंचायत के झमेतर गांव में 24 वर्षीय विवाहिता के आत्महत्या मामले ((Married woman suicide Case) में मायका पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या (Murder) का आरोप लगाया है। वहीं, रविवार को बालकरूपी पहुंचे गुस्साए मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों के घर में खूब हो हल्ला और तोड़फोड़ की। बता दें कि झमेतर में शनिवार को विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ बरामद हुआ था। लेकिन महिला के शरीर पर पिटाई के निशान थे। इसके बाद मायका पक्ष के लोगों ने शनिवार को भी खूब प्रदर्शन किया था। रविवार को मायका पक्ष के लोग मृतका के पति को सामने लाने व और उससे अंतिम संस्कार करवाने की मांग कर रहे हैं। मृतका के पिता का कहना है सास या पति जब तक सामने नहीं लाए जाते तब तक शव को उठाने नहीं दिया जएगा। विवाद बढ़ता देख डीसी कांगड़ा (DC Kangra) राकेश प्रजापति और पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी कोशिश कर लोगों को समझाया। इसके बाद शाम को पति से अंतिम संस्कार करवाने का फैसला हुआ। पुलिस ने विवाहिता की सास व पति को शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।
यह भी पढ़ें: Car में मनाली से हरियाणा जा रहा था परिवार, नालागढ़ में Truck से हो गई जोरदार भिड़ंत
मृतक महिला के भाई संजीव ने बताया कि वह उपमंडल पालमपुर की पंचरूखी के टिक्कर गांव के निवासी हैं। उनकी बहन ईशा कटोच की शादी दो साल पहले जयसिंहपुर के बालकरूपी पंचायत के झमेतर गांव के अजय कुमार से हुई थी। ईशा की एक छह माह की बेटी भी है। संजीव ने बताया कि उसकी बहन ईशा की सास व पति पिछले कुछ दिनों से उसकी बहन को परेशान कर रहे थे। दो दिन पहले उसकी बहन का पति लुधियाना चला गया। संजीव ने बताया कि शुक्रवार रात 12 बजे ईशा की मां से बात हुई थी। जिसमें उसने परिवार पर उसे तंग करने के बारे में बताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बहन का शव पुलिस व उनके आने से पहले ही उतार दिया था। संजीव कुमार और उसके साथ आए लोगों ने मायके वालों पर उनकी बेटी को मारने के आरोप लगाया है। अब यह हत्या है या फिर आत्महत्या इस पर तो पुलिस जांच के बाद ही पर्दा उठ पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।