- Advertisement -
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों की संख्या बढ़कर 85 हो पहुंच गई है। केंद्र सरकार ने कोरोना से मची हाहाकार पर इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। इस घोषणा के बाद अब राज्य सरकारें वायरस से लड़ने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) को उपयोग में ला सकेंगी। इसके अलावा इस वायरस से मरने वाले लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा (compensation)देने का ऐलान किया है। अब तक वारस से दो लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि कोरोना वायरस से पहली मौत कर्नाटक में हुई थी जबकि दूसरी मौत गत रात दिल्ली में एक महिला की हुई। दिल्ली की इस महिला का बेटा हाल ही में स्विट्जरलैंड (Switzerland)और इटली (Italy)से लौटा था। बेटे का ईलाज चल रहा है।
भारत में अब तक 73 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 10 की हालत में सुधार आया है। अभी तक कुल 13 राज्य इस वायरस से संक्रमित हैं। जिसमें से सबसे ज्यादा मामले केरल और महाराष्ट्र से सामने आए हैं।
- Advertisement -