-
Advertisement
नहीं रहे बालीवुड के मशहूर संगीतकार राम लक्ष्मण, लता मंगेशकर ने जताया शोक
Last Updated on May 22, 2021 by
बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार रामलक्ष्मण ( Music composers Ram Laxman) का निधन हो गया है। 79 वर्षीय संगीतकार पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे, शनिवार की सुबह उन्होंने नागपुर में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने शोक जताया है रामलक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था। उन्होंने करीब 200 फिल्मों में संगीत दिया है। इनमें हिंदी के अलावा मराठी और भोजपुरी फिल्में हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Update: 4142 की कोरोना से गई जान,अढ़ाई लाख से ज्यादा नए संक्रमित
Mujhe abhi pata chala ki bahut guni aur lokpriya sangeetkar Ram Laxman ji (Vijay Patil) ji ka swargwas hua. Ye sunke mujhe bahut dukh hua. Wo bahut acche insaan the.Maine unke kai gaane gaaye jo bahut lokpriya hue. Main unko vinamra shraddhanjali arpan karti hun. pic.twitter.com/CAqcVTZ8jT
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) May 22, 2021
विजय पाटिल को दादा कोंडके फिल्म इंडस्ट्री में लेकर आए थे। उनकी मराठी फिल्मों से उन्होंने अपने काम की शुरुआत की। फिर दादा कोंडके की कई हिंदी फिल्मों में भी विजय पाटिल ने संगीत दिया। पहले रामलक्ष्मण ‘लक्ष्मण’ के नाम से जाने जाते थे। उनके साथ राम की जोड़ी थी और हिंदी सिनेमा जगत में राम-लक्ष्मण मिलकर संगीत देते थे। साल 1976 में फिल्म ‘एजेंट विनोद’ (1977) में गाना गाने के बाद अचानक राम का निधन हो गया। इसके बाद लक्ष्मण ने अपना पूरा नाम राम लक्ष्मण रख लिया। सूरज बड़जात्या के साथ मिलकर रामलक्ष्मण ने कई हिट गीत दिए। 1988 में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से उन्हें बड़ा ब्रेक मिला। फिल्म के सभी गाने सुपरहिट रहे। बाद में उन्होंने सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ (1994) और ‘हम साथ साथ हैं’ (1999) में संगीत दिया। रामलक्ष्मण की मुख्य फिल्मों में ‘मैंने प्यार किया’, ‘पत्थर के फूल’, ‘100 डेज’, ‘प्रेम शक्ति’, ‘मेघा’, ‘तराना’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ साथ हैं’ सहित अन्य हैं।