-
Advertisement
मशहूर शायर अजमल सुल्तानपुरी का 95 वर्ष की उम्र में निधन
Last Updated on January 29, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। कहां है वो मेरा हिंदुस्तान जिसे मैं ढूंढ रहा हूं, मेरे बचपन का हिंदुस्तान न बांग्लादेश न पाकिस्तान… उसे मैं ढूंढ रहा हूं… गाने वाले मशहूर शायर अजमल सुल्तानपुरी (Ajmal Sultanpuri) का बुधवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।
यह भी पढ़ें: फांसी से 3 दिन पहले निर्भया मामले के दोषी विनय ने राष्ट्रपति को भेजी दया याचिका
उन्होंने अपने आवास पर आखिरी सांस ली। उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। थोड़ा आराम मिलने पर वे घर वापस चले गए थे। वे देश-विदेश के मुशायरों की शान माने जाते थे। उनके निधन से अदब की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके अंतिम दर्शन को लोगों का तांता लग गया।