- Advertisement -
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा भले ही फिल्मों से थोड़ी दूर हों लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग (Fan Following) कम नहीं है। स्टाइल और फिटनेस में बड़ी-बड़ी हस्तियों को मात देने वाली मलाइका के आज भी लाखों फैंस हैं जो उनके लिए पलके बिझाए रहते हैं। हाल ही में मालइका क एक ताजा किस्सा काफी चर्चा में है।
बुधवार सुबह 9 बजे मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) मुंबई एयरपोर्ट से बिजनेस क्लास में चंडीगढ़ के लिए रवाना हुईं। फ्लाइट में मलाइका को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान हो गए औऱ खुशी के मारे अपनी सीट छोड़कर एक्ट्रेस से मिलने लगे। फैंस का ये प्यार देखकर मलाइका भी काफी खुशी हुईं और वो सभी से प्यार से मिलीं। फैंस के प्रति मलाइका का इतना अच्छा बर्ताव (Good behavior) देखकर वहां मौजूद हर शख्स ने उनकी काफी प्रशंसा की। ऐसा कई बार होता है जब कलाकारों से मिलने के लिए फैंस आते हैं और उनके साथ बुरा बर्ताव किया जाता है या उन्हे इग्नोर किया जाता है लेकिन इस तरह के किस्से फैंस के लिए यादगार हो जाते हैं जब उनक चहेता कलाकार उनसे प्यार से मिलता है।
- Advertisement -