- Advertisement -
शिमला। राज्यपाल आचार्य देवव्रत (Governor Acharya Devvrat) को आज राजभवन (Raj Bhawan) में आयोजित विदाई समारोह में सीएम जय राम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur), विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, सिविल और सैन्य अधिकारियों ने विदाई दी।
आचार्य देवव्रत ने कहा कि उन्हें पिछले लगभग चार वर्ष के कार्यकाल में सीएम, मंत्रिमंडल के सदस्यों, पक्ष और विपक्ष तथा आम जनता से भरपूर सहयोग और समर्थन प्राप्त हुआ। इसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से जन कल्याण का उनका मिशन सफल हो सका। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने उन्हें आश्वस्त किया है कि जन कल्याण के यह कार्य निरंतर चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) के नेतृत्व में सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और उनकी युवा सोच और विकास के प्रति लगन से प्रदेश विकास के नए लक्ष्यों को हासिल करेगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि नशे की प्रवृत्ति को त्याग कर प्रदेश और स्वयं के निर्माण में भागीदार बनें और स्वयं को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित करें।
सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राष्ट्रहित और जनहित के मुद्दों पर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया है। उन्होंने इन विषयों के प्रति आम व्यक्ति को जागरूक किया और प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया।
उन्होंने कहा कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत (Governor Acharya Devvrat) ने जो भी समाज कल्याण और प्रदेश के विकास के मुद्दे उठाए हैं, उन्हें सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा और उन्हें पूरजोर तरीके से लागू किया जाएगा। सीएम ने कहा कि प्राकृतिक खेती प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण विषय है, जिसमें किसानों और बागवानों ने गहन रुचि दिखाई है। किसानों की आय और समृद्धि के लिए प्राकृतिक खेती वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विषय को पूरी तत्परता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
- Advertisement -